बक्सर, मार्च 19 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। करीब एक साल पहले साइबर अपराधियों द्वारा खाते से निकाले गए एक लाख रुपये गुरुवार को खाताधारक के हवाले कर दिया गया। एसडीपीओ सह साइबर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप ने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर गांव निवासी प्रभु जी सिंह ने 19 मार्च 2025 को एक शिकायती आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति का कॉल आया, जिसके बाद उनके फोन के इनबॉक्स में एक संदिग्ध लिंक भेजा गया। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके तुरंत बाद उनके बैंक खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना साइबर थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय से रिलीज ऑर्डर प्राप्त हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.