एक साल बाद भी लापता लैब टेक्नीशियन का नहीं मिला सुराग
बोकारो, अगस्त 29 -- विजय कुमार, बोकारो। बोकारो के सेक्टर छह थाना क्षेत्र के लापता 48 वर्षीय लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार मामले की जांच अब भी अधूरी है। मामले में गिरफ्तार आरोपी महिला प्रमिला का नार्को टेस्ट उसकी खराब स्वास्थ्य स्थिति के कारण नहीं हो पा रहा है। जेल प्रशासन की ओर से महिला का इलाज कराया जा रहा है। चिकित्सकीय फिटनेस मिलने के बाद सेक्टर छह पुलिस उसे नार्को टेस्ट के लिए गुजरात भेजेगी। पुलिस के अनुसार, महिला की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थी। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने अदालत से नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी। आरोपी महिला ने भी जांच के लिए सहमति दी थी। अदालत से अनुमति मिलने के बावजूद उसकी बीमारी के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: नार्को टेस्ट में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.