एक साल बाद भी प्रधान शिक्षकों का नहीं हुआ वेतन निर्धारण
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति हुए सालभर बीत गए, लेकिन अबतक पे मैट्रिक्स के आधार पर वेतन निर्धारण नहीं किया गया है। रविवार को प्रधान शिक्षक संघ की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया।बैठक में प्रधान शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंगलेश कुमार निलेश ने सरकार से शिक्षकों के हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार अबतक प्रधान शिक्षकों को उचित सम्मान और उनके अनुरूप वेतनमान नहीं दे पाई है। प्रधान शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के अनुरूप लेवल-7 का वेतनमान जल्द लागू किया जाए। शिक्षकों ने कहा कि विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने में प्रधान शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सरकार को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए। इस अवसर पर कई शिक्षकों ने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.