चतरा, फरवरी 27 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। टंडवा थाना के तेलियाडीह गांव के सोनू कुमार पिता हीरामन साहू की हत्या 14 फरवरी 2025 की हुई थी। इस घटना के एक साल बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का मामला विस में पुरज़ोर तरीक़े से विधायक उज्जवल कुमार दास ने उठाया। विधायक ने सदन को बताया कि हजारीबाग में रहकर छात्र सोनू पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान घटना 16 फरवरी 25 को हजारीबाग के कोर्रा थाना के तालाब से उसका शव पुलिस को मिली । इसके मृतक के पिता ने इस कांड में कुछ को आरोपी भी बनाया।विधायक ने कहा कि छात्र सोनू कुमार अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था तथा उसके माता-पिता अति गरीब परिवार से हैं जो सब्जी बेचकर बाजार में अपने बच्चों को पढ़ा रहे थे। पीड़ित परिवार को एक साल गुजरने के बाद भी न्याय नहीं मिली। विधायक कुमार उज्जवल दास ने छात्र सोनू के हत्यारो दोषियों क...