मुंगेर, मई 4 -- असरगंज,निज संवाददाता। सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल-जल योजना संवेदक की निष्क्रियता से धरातल पर नहीं उतर रही है। चौरगांव पंचायत अंतर्गत उत्तरबारी टोला के वार्ड नंबर एक में घरों में पाइप लाइन का एक साल से कनेक्शन नहीं दिया गया है। इससे ग्रामीण जलमीनार से से पानी लाने को को मजबूर हैं। अपने दैनिक कार्य के लिए ग्रामीणों की भीड़ सुबह से शाम तक जलमीनार के पास लगी रहती है। संवेदक ने आधा-अधूरा काम कर छोड़ दिया: ग्रामीण मंगल यादव, शंकर यादव, सुरेश यादव, मुकेश यादव, धर्मेंद्र यादव,बटेश्वर यादव,प्रकाश यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पूर्व सड़क निर्माण के दौरान हर घर नल-जल का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था एवं बोरिंग भी फेल हो गया था। एक साल पूर्व यहां नया बोरिंग एवं टंकी तो लगा दिया गया है। लेकिन अबतक घर-घर पाइप लाइन का कने...