संभल, मार्च 12 -- चन्दौसी में दिसंबर 2024 में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान संभल गेट पर प्रशासन ने करीब 10 दुकानों को तोड़ दिया था। उस समय दुकानदारों को भरोसा दिया गया था कि जल्द ही उन्हें नई दुकानें उपलब्ध करा दी जाएंगी, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी दुकानदारों को अभी तक दुकानें नहीं मिल सकी हैं। दुकानें टूटने के बाद से ही प्रभावित दुकानदार बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं और रोज़ी-रोटी की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ने बदायूं रोड पर टिन से बनी अस्थायी दुकानें तो तैयार कर दी हैं, लेकिन अब तक उनका आवंटन नहीं किया गया है। दुकानदारों का कहना है कि अगर जल्द आवंटन हो जाए तो वे फिर से अपना कारोबार शुरू कर सकेंगे और अपने परिवार का पालन-पोषण कर पाएंगे। फिलहाल सभी प्रभावित दुकानदार नई दुकानों के आवंटन का बेसब्री से इंतजार कर रह...