शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- पिछले करीब एक साल से निष्क्रिय पड़ी विजिलेंस टीम को एक बार फिर सक्रिय करने की तैयारी शुरू हो गई है। बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह की पहल पर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इसके तहत जिले में अगले महीने से बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान और मास रेड कराने की योजना बनाई गई है। बिजली निगम के अनुसार हाई लाइन लॉस वाले फीडरों पर लगातार प्रयासों के बावजूद बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी को देखते हुए अधिक चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष चेकिंग की जाएगी। विजिलेंस टीम की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए स्थानीय जूनियर इंजीनियरों की भी तैनाती की जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिले में बिजली चोरी रोकना प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि करीब ...