रुडकी, दिसम्बर 11 -- एक साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। आरोपी को दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अफ्रीका भाग गया था। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पिछले साल एक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें पीड़िता ने साकिब पर आरोप लगाया था कि उसने उसे अपने प्रेम के जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस षडयंत्र में साकिब के अलावा उसके भाई सारिक और फाजिल भी शामिल रहे। वह भी उसे झूठा आश्वासन देते रहे कि वह उसकी शादी साकिब से करा देंगे। इसी बीच आरोपी चकमा देकर अफ्रीका भाग गया था। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी साकिब के खिलाफ दुष्कर्म आदि समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ लुक आउट नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.