एक साल बाद चंदौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण का काम फिर शुरू, जाम से मिलेगी राहत
संभल, जून 13 -- शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में शामिल चंदौसी चौराहे पर करीब एक साल बाद सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण का कार्य शनिवार को दोबारा शुरू हो गया। लंबे समय से बिजली के पोल और लाइन शिफ्टिंग का काम अटका होने के कारण चौराहे का विकास कार्य रुका हुआ था। शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल हटाने और लाइनों को स्थानांतरित करने का कार्य शुरू कर दिया। बिजली के पोल हटने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा चौराहे के चौड़ीकरण और अन्य निर्माण कार्यों को गति दी जाएगी। चौराहे के संकरे होने के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। यह भी पढ़ें- बिजली पोल हटाने की प्रक्रिया शुरू, आज से शुरू होगा कार्य चौराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के बाद यातायात व्यवस्था बेहतर होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.