फतेहपुर, अप्रैल 15 -- फतेहपुर। एक साल पहले हुए आठ लाख से अधिक के चावल चोरी कांड में पुलिस अंतर्राज्यीय गिरोह तक पहुंच गई है। लंबी पड़ताल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों की पहचान कर ली है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हत्थे गैंग के तीन शातिर लग गए हैं। मास्टरमाइंड फरार है। पुलिस मामले का आज खुलासा कर सकती है। बता दें कि 23 मार्च 2025 को निर्मल शंकर गुप्ता (पार्टनर, मेसर्स उमाशंकर मिल्स, ललौली रोड बिंदकी) के गोदाम से एक ट्रक पर 300 कुंतल 65 किलो चावल जिसकी कीमत करीब 8.14 लाख थी। पटना भेजा गया था। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के गैंग ने कार से पार किए थे पांच लाख रुपये चालक ने आधार, पैन, आरसी व अन्य दस्तावेज दिखाकर माल लोड कराया, लेकिन निर्धारित समय पर माल नहीं पहुंचा और चालक का मोबाइल भी बंद हो गया। मामले में निर्...