बरेली, फरवरी 28 -- भारतीय सेना में 2026-27 की अग्निवीर भर्ती के लिए बढ़ी हुई आयुसीमा के साथ प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये आवेदन एक अप्रैल तक होंगे, जिसकी पद, शैक्षणिक योग्यता एवं आयु की पूरी जानकारी सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से सूचना जारी कर बताया गया कि अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए इस बार सरकार ने अधिकतम आयु सीमा एक वर्ष बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी है। भर्ती के लिए अब 17.5 वर्ष से 22 वर्ष की आयु तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। यह अधिसूचना जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और अग्निवीर वूमन मिलिट्री पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई है। नर्सिंग सहायक (एनए/एनए वेट) के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष और सिपाही फार्मा के लिए 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है। सभी वर्गों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.