देहरादून, मई 21 -- राजपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार, जाखन में पिछले साल हुए चर्चित कॉटेज कारोबारी अजय भटेजा (54 वर्ष) हत्याकांड की गुत्थी गुरुवार को सुलझ गई। दून पुलिस ने हत्याकांड में सहारनपुर के कुख्यात सुपारी किलर राजन उर्फ जैकी को मुजफ्फरनगर के खालापार से गिरफ्तार किया है। आईजी रेंज राजीव स्वरूप और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने खुलासा करने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पिछले साल 26 मई को जाखन स्थित आवास में अजय का शव मिला था। शव आधा बिस्तर और आधा जमीन पर लटका हुआ था। मौत से पहले अजय की नाक से खून बहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर आत्महत्या की तरफ मोड़ा गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने गुरुवार को खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के सौतेले भाई अमित भटेजा ने हत्या कराई। अमित अपन...