एक साल पहले सड़क हादसे में घायल दरोगा की मौत
इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- सैफई। क्षेत्र के गांव बघुईया निवासी पीएसी दरोगा की एक साल पहले आगरा में हुए सड़क हादसे में गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई।52 वर्षीय अवधेश कुमार वर्तमान में आगरा की 15वीं बटालियन में दरोगा के पद पर तैनात थे। 10 मई 2025 को आगरा में पैदल जाते समय पीछे से स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 को उन्हें नोएडा से सैफई लाकर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान 30 सितंबर को उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.