भदोही, मई 10 -- भदोही। नशे का कारोबार करने वालों की कमर तोड़ने का क्रम पुलिस की ओर से जारी है। बार-बार पुलिसिया कार्रवाई में पकड़ने जाने वाले सोनपाल सिंह उर्फ सोनू निवासी ग्राम ढीपा थाना जैथरा जनपद एटा पर बड़ी कार्रवाई की गई है। वह एक साल तक अब जेल में ही रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को गोपीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी से प्रयागराज जाने वाली लाईन पर पाण्डेय जी ढाबा के पास दबोचा था। आरोपित के पास से तीन कुंतल 77 किलो 850 ग्राम गांजा मिला था। जिसकी कीमत 80.75 लाख रुपये आंकी गई थी। आरोपित पर सूबे के ग्रेटर नोएडा, अलीगढ़, एटा में एनडीपीएस एक्ट में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। ऐसे में उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निवारक निरोध के आदेश पारित किए हैं। जिसके तहत बिना जमानत के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.