एक साल की मासूम बेटी को लेकर टोंस नदी में कूदी महिला लापता, खोज में लगे गोताखोर
हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 27 -- पालपट्टी गांव में शनिवार दोपहर एक महिला ने अपनी एक साल की मासूम बेटी के साथ पुल से टोंस नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही खीरी पुलिस मौके पर पहुंची। नाविकों की मदद से मां-बेटी की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका था। खीरी थाना क्षेत्र निवासी संतोष केवट की 25 वर्षीय पत्नी सरिता दोपहर करीब एक बजे मासूम बेटी को गोद में लेकर पालपट्टी गांव स्थित पुल पर पहुंची। कुछ देर वहां रुकने के बाद सरिता बेटी को साथ लेकर नदी में कूद गई। आसपास मौजूद लोगों ने यह देख पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष खीरी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। नाविकों ने नदी में मां-बेटी की तलाश की। जल पुलिस के गोताखोरों ने भी तलाश में कई घंटे प्रयास किए, लेकिन मां-बेटी का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.