मिर्जापुर, जनवरी 21 -- हलिया। हलिया कस्बा के आस-पास के हथेड़ा,बरी, पुरवा,भटवारी आदि गांव के किसानों ने अपनी फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए बुधवार को हलिया बाजार में हाक दिया। सुबह-सुबह एक साथ अचानक दर्जनों की संख्या में पशुओं के बाजार में पहुंचने से अफरा-तफरी पैदा हो गया। बड़ी संख्या में पशुओं के पहुंचने से बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो गई। बाइक,साइकिल के साथ पैदल आनेजाने वाले राहगीर किसी तरह से बच बचाकर अपने को बाहर निकाला। एकसाथ पशुओं के आने की जानकारी होने पर ग्रामप्रधान शिव बाबू सेठ ने 10-15 संख्या में अपने आदमियों को लेकर मवेशियों को एक स्थान पर एकत्रित कराया। जहां से समीप के ददरी रोड, पहड़ी गो आश्रय स्थल पर सुरक्षित तरीके से सभी गोवंश ले जाया गया,लेकिन वहां क्षमता से अधिक गोवंश होने की वजह से अलग से घेराबंदी कर कस्बा में अलग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.