गोरखपुर, मई 1 -- सचित्र गोरखपुर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर योगी सरकार गोरखपुर मंडल के 200 श्रमिकों के परिवारों को बड़ा उपहार दे रही है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप श्रमिक दिवस पर एक मई को मंडल के चारों जिलों से कुल मिलाकर 200 बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। श्रम विभाग की तरफ से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में शुक्रवार दोपहर बाद वैदिक मन्त्रों के बीच विधि पूर्वक आरंभ हुआ। कार्यक्रम की मेजबानी श्रम मंत्री और कई जनप्रतिनिधि कर रहे हैं।श्रम विभाग के उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से संचालित 'कन्या विवाह सहायता योजना' के तहत आयोजित हो रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम मेंमंडल के चार जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह ...