गौरीगंज, जुलाई 10 -- अमेठी। संवाददाता 12 जुलाई रविवार को जिले में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत जिले भर में एक साथ 48 लाख 27 हजार 100 पौधों का रोपण किया जाएगा। जिला मुख्यालय गौरीगंज में यह अभियान जिले की नोडल अधिकारी चैत्रा वी महानिदेशक आयुष विभाग के नेतृत्व में तथा तिलोई में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के नेतृत्व में चलाया जाएगा। वन विभाग ने वृहद पौधरोपण अभियान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।इस बार वर्षाकाल में जिले को 53 लाख 66 हजार 100 पौधे लगाने का लक्ष्य शासन से मिला है। विश्व पर्यावरण दिवस से ही जिले में पौधरोपण अभियान शुरू हो चुका है। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर में रविवार को रोपे जाएंगे 29.37 लाख पौधे, लक्ष्य आवंटित वहीं वृहद पौधरोपण के लिए 12 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। इस दिन एक साथ 48 लाख से अधिक पौ...