एक साथ रहने का सहमति पत्र बनाने तहसील पहुंचा प्रेमी जोड़ा, जमकर हंगामा
महाराजगंज, मई 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील परिसर में बुधवार को उस वक्त एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक प्रेमी जोड़ा साथ रहने के लिए सहमति बनवाने पहुंचा था। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में इस तरह भिड़ गए कि दोनों पक्षों में लात-घूसे चलने लगे। घंटों हंगामा होता रहा। तहसील में मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह शांत कराया जा सका। युवक एवं युवती में प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। युवती के परिजनों के हस्तक्षेप के बाद मामले में आपसी सहमति पत्र बनाकर एक दूसरे के साथ रहने की रजामन्दी हुई थी, जिसके लिए दोनों पक्ष तहसील पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- साथ रहने की जिद पर अड़ी बीकॉम की दो छात्राएं, पुलिस के सामने लगाई गुहार युवक व युवती सोनौली नगर पंचायत के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले बताये जा रहे हैं। दोनों अलग-अलग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.