शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- परौर-कलान, संवाददाता। परौर क्षेत्र के बम्हनी चौकी गांव के दो सगे भाइयों की सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं।सड़क दुर्घटना में काल का ग्रास बने दो सगे भाइयों के शव जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचे। तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों की चीख पुकार से गांव का माहौल अत्यंत गमगीन हो गया और वहां मौजूद हर ग्रामीण की आंख नम दिखी।सोमवार को सख्तरअली के बेटे मोहम्मद कलीम, आसिम तड़के चार बजे घर से नोएडा के लिए बाइक से निकले थे।तभी बाइक जैसे ही बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के रहमापुर गेट के पास सामने पहुंची।तो सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।चीखों से गूंज उठा गांवमंगलवार को जब एंबुलेंस से दोनो...