एक साथ बैठे थे, साथ ही दुनिया से विदा हुए दोनों वकील दोस्त
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट पर रविवार को एक साथ बैठे दो वकील दोस्त हादसे का शिकार हुए और सोमवार को उनकी अंतिम विदाई भी लगभग एक ही समय हुई। हादसे की तस्वीर याद कर हर किसी की आंखें नम थीं। अधिवक्ता संजय सिंह को सहारा इस्टेट के मुक्तिपथ पर मुखाग्नि दी गई, जबकि उनके साथी अधिवक्ता आलोक अस्थाना का अंतिम संस्कार नगर निगम के मुक्तिधाम में किया गया। दोनों अधिवक्ता रविवार को परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने राजघाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों चबूतरे पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर का छज्जा भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। मलबे में दबकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गुंबद हादसे के बाद नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.