एक साथ पहुंचे 42 दूल्हों के साथ धोखा; खूबसूरत मॉडलों की तस्वीर दिखाकर वसूली, नहीं आईं दुल्हनें
देवास, मई 25 -- मध्य प्रदेश के देवास में शादी के नाम पर अलग ही फ्रॉड सामने आया है। यहां खूबसूरत मॉडलों की तस्वीरें दिखाकर माता के मंदिर में 42 दूल्हों को बुलाया गया, लेकिन रात 10 बजे तक जब दुल्हने नहीं पहुंची तो दूल्हों और उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया और मामले कि शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि ये परिवार भोपाल, शाजापुर सहित कई जिलों से शादी करने पहुंचे थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हर दूल्हे से खूबसूरत लड़कियों से शादी के नाम पर 20 हजार रुपए तक वसूले गए। जानकारी के अनुसार, इन दोनों ने सुबह से ही दूल्हों को यह कहकर इंतजार करवाया कि दुल्हनें इंदौर से जल्द आ जाएंगी। लेकिन रात 10 बजे तक जब कोई दुल्हन नहीं आई, तो दूल्हों और उनके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.