एक साथ निकलेंगी सात शिवालयों की पालकियां
आगरा, मई 11 -- शिव परिवार संस्था की ओर से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के अंतर्गत इस वर्ष पहली बार शहर के सात प्रमुख शिवालयों की पालकियां एक साथ भव्य कलश यात्रा में शामिल होंगी। 251 महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर निकाली जाने वाली यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगी। महादेव के जयकारों और धार्मिक उल्लास के बीच सोमवार को पुष्पांजलि सभागार, महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। संस्था पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से आमंत्रण पत्र का विमोचन कर शहरवासियों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया। मुख्य यजमान छोटेलाल बंसल एवं कांता बंसल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में 17 से 22 मई तक प्रतिदिन शाम पांच बजे से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। पंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.