बरेली, सितम्बर 4 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । दो रेल मंडलों के ब्लॉक 12 सितंबर से अक्टूबर तक रेल संचालन में बाधा बनेंगे। दानापुर रेल मंडल के राजेन्द्र पुल, हाथीदाह जं. एवं रामपुर डुमरा स्टेशनों पर प्री-नान इंटरलॉक/नान इंटरलॉक कार्य एवं दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी स्टेशनों के बीच दोहरीकृत लाइन के साथ नये पुल के निर्माण किये जाने के कारण ब्लॉक रहेगा। चंडीगढ़ स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते भी ब्लॉक रहेगा। बरेली से होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेन निरस्त, कुछ डायवर्ट और शार्ट टर्मिनेट कर संचालित होंगी। वहीं चंडीगढ़ स्टेशन पर कई ट्रेन के ठहराव प्लेटफार्म बदले जाएंगे। बदले मार्ग से चलेंगी। यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में ब्लॉक से मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें होंगी प्रभावित रेलवे ने ब्लॉक के संबंध में सूचना...