सिद्धार्थ, मार्च 22 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव में धार्मिक आयोजन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल दो युवकों की शुक्रवार को नदी में डूबने से मौत हो गई थी। शुक्रवार की देर रात दोनों का अन्तिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ दो लोगों की निकली अर्थी देख हर किसी के आंखों से आंसू निकल पड़े। भड़रिया स्थित मां सिद्धेश्वरी देवी शक्ति पीठ मंदिर पर नवयुवक रामलीला समिति भड़रिया बाजार की ओर से शुक्रवार को मां दुर्गा प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा व रामकथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा भड़रिया से निकल कर खुदिया नगर के पास राप्ती नदी पर जल भरने पहुंची। इसी दौरान कलश यात्रा में शामिल गांव के विकास (22) पुत्र कन्हैया गुप्त व शिवम( 18)पुत्र लल्लू यादव पैर फिसलने से नदी में गिर गए और दोनों की मौत हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.