एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम
दरभंगा, मई 11 -- शेष नारायण झा,केवटी। सड़क दुर्घटना में रविवार को बग्घा गांव के दो युवकों की एक ही साथ मौत होने से मातम पसर गया। मो. शमीउल्लाह तथा मो. तौसीफ की मौत की खबर गांव तथा आसपास इलाके में जंगल आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन, ग्रामीण तथा आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही मृतक मो. शमीउल्लाह तथा तौसीफ के परिजनों पर मानो पहाड़ टूटकर कर गिर पड़ा हो। शमीउल्लाह की मां मेहर अफरोज के दिल दिलाने वाले क्रंदन और चीत्कार से लोग भावुक हो रहे थे। शमीउल्लाह इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है। पिता के गुजरने के बाद मां इकलौते बेटे से आस लगाये थी। लोग उसे सांत्वना दे रहे थे। इसी गांव के मो. तौसीफ की मां रुखसाना खातून तथा परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.