नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने प्रतिभाशाली युवाओं के लिए कम समय में अधिक योग्यता पाने और स्किल सीखने के रास्ते खोल दिए हैं। यूजीसी की हरी झंडी के बाद अब देश के विश्वविद्यालयों से विद्यार्थी एक समय में दो डिग्री कोर्स कर करियर में तेजी से तरक्की कर रहे हैं। कई विद्यार्थी बीएससी के साथ आईआईटी जैसे संस्थानों से ऑनलाइन बीएस डिग्री कोर्स कर रहे हैं तो कई बीए या एमए परंपरागत कोर्स के साथ कुछ अन्य प्रोफेशनल डिग्री कोर्स भी कर रहे हैं। इस तरह के प्रोग्राम से उनके समय की बचत हो रही है। साथ ही दो डिग्री लेकर छात्र दो अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं।ये सुविधा पीएचडी में नहीं यह सहूलियत और फायदा केवल सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, यूजी और पीजी स्तर के कोर्सेज पर लागू होती है, पीएचडी पर नहीं। यह भी पढ़ें- पीएचडी की 1000 ...