बागेश्वर, मार्च 10 -- विकास खंड के जौलकांडे गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। शाम होते ही गुलदार गांव में दहाड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक साथ तीन गुलदार देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीण प्रकाश चंद्र पांडे, भुवन पांडे, भुवन शर्मा, बसंत शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में हमेशा गुलदार का आवागमन रहता है, परंतु एक सप्ताह से एक साथ तीन गुलदार देखे जा रहे हैं। कई बार ये गुलदार दिन में भी आबादी के आसपास दिख रहे हैं। बताया कि गांव के बच्चे स्कूल हेतु लगभग पांच किमी जंगल के रास्ते बागेश्वर के स्कूलों में आते हैं, गुलदार के आतंक से बच्चों को स्कूल आना जाना मुश्किल किया। रात भर गुलदार के आवागमन व दहाड़ के चलते ग्रामीणों के मन में भय व्याप्त है तथा महिलाएं और बच्चे स्कूल जाने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.