बगहा, मई 9 -- चन्द्रभूषण शांडिल्य बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा अनुमंडलीय मैदान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के शमनीय वादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए 12 पीठों का गठन किया गया था, जबकि ट्रैफिक चालान के निष्पादन के लिए लगभग दो दर्जन काउंटर बनाए गए थे। यह भी पढ़ें- विवादरहित गांव बनाने से समाज में शांति और तरक्की होगीकार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष अनुमंडल विधिक सेवा समिति मनीष द्विवेदी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय रविरंजन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम कीर्ति प्रसा...