बगहा, मार्च 20 -- बैरिया एक संवाददाता। बैरिया की सुनसान सड़क पर सरपट भागती बाइक पर सवार तीन दोस्तों की बाइक अंधेरे में खड़े एक ट्रक से टकरा गई। गुरुवार की देर रात बैरिया घुसुकपुर के आलोक राज, विकास कुमार और रौशन कुमार की इस हादसे में मौत हो गई। तीनों एक ही गांव थे। ज्यादातर समय वे साथ ही रहते थे। उनकी अर्थी भी गांव से एक साथ उठी और चिता भी साथ में जली। यह देखकर ग्रामीण रो पड़े। नाथ बाबा चौक के पास हो रहे महायज्ञ से लौटने के दौरान उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। सन्नाटे में तेज आवाज हुई। इसके बाद आसपास के लोग आवाज सुनकर वाहन दौड़ पड़े। लोगों के पहुंचने के बाद इन तीनों दोस्तों की हालत देख वहां पहुंचे लोगों की कलेजा भी दहल गया। जिंदगी में तीनों दोस्तों की दोस्ती अच्छी खासी थी। आज इस घटना के बाद तीनों दोस्त मौत के चिर निद्रा में एक साथ सो गए थे । ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.