मुरादाबाद, जनवरी 7 -- तीनों दोस्त एक साथ हर शाम बैठकर भोजन कर घंटों तक गप्पे लड़ाते थे। दिन भर परिवार के लिए मेहनत मजदूरी करने के बाद शाम को तीनों एक दूसरे से मिलते और मुकेश की कैंटीन पर बैठकर एक दूसरे से सुख-दुख साझा करते थे। उनकी दोस्ती की मिसाल पूरे गांव में दी जाती थी। सड़क हादसे में तीनों दोस्त एक साथ इस दुनिया से चले गए और बुधवार की शाम तीनों दोस्तों की चिताए एक दूसरे की बगल में जलीं, तो लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। इनसेट आरोपी वाहन चालक की जल्द होगी गिरफ्तारी ठाकुरद्वारा तीन दोस्तों की एक साथ सड़क हादसे में मौत होना बहुत दुखद घटना है। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि जल्द सड़क हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान हो जाए और आरोपी चालक गिरफ्तार कर लिया जाए। घटनास्थल के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.