एक साथ चार 4G फोन लाया ब्रांड, 13 दिनों तक चलेगी बैटरी; बोलनेभर से AI करेगा काम
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- नोकिया ने अपने नए फीचर फोन के तौर पर Nokia 235 4G (2026), Nokia 215 4G (2026), Nokia 210 4G और Nokia 200 4G को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। सभी नए फोन में 4G कनेक्टिविटी है और ये S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। सभी मॉडल में 1450mAh की बैटरी और 32GB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज है। इनमें वायर्ड और वायरलेस मोड वाला एफएम रेडियो है। नए फीचर फोन में वॉयस कमांड से अलग-अलग फीचर इस्तेमाल करने के लिए AI असिस्टेंट बटन दिया गया है। Nokia 210 4G और Nokia 200 4G में 2.4-इंच का QVGA डिस्प्ले है, जबकि Nokia 235 4G (2026) और Nokia 215 4G (2026) में 2.8-इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। फिलहाल कंपनी ने इनकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। वे वर्तमान में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। देखें अलग-अलग मॉडल की खासियत....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.