संभल, अप्रैल 7 -- शहर के सुशील सक्सेना अस्पताल में सोमवार का दिन खुशियों से भर गया, जब आलम सराय निवासी चंचल पत्नी हरवंश ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. निधि सक्सेना ने जांच के दौरान पाया कि महिला के गर्भ में तीन शिशु हैं। यह जानकारी मिलते ही परिजनों को ऑपरेशन की सलाह दी गई, जिस पर सभी सहमत हो गए। सफल ऑपरेशन के बाद चंचल ने पहले बेटी, फिर बेटे और अंत में एक और बेटी को जन्म दिया। तीनों नवजात स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती हैं। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं अस्पताल स्टाफ के लिए भी यह पल खास बन गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...