मोतिहारी, जून 5 -- चिरैया, निसं। शिकारगंज थाना क्षेत्र के कपूरपकड़ी गांव से 3 जून को एक साथ गायब हुई चार लड़कियों को पुलिस ने महज 36 घंटे में बरामद कर लिया है। वही विदेश में ले जाकर बेचने के नीयत से अपहरण करने वाले मदरसा में पढ़ाने वाले मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मौलवी की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया गांव निवासी मो.अशफाक(25) के रूप में हुई है। इससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। जानकारी देते हुए सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मौलवी कपूरपकड़ी गांव के एक मदरसा में पढ़ाता है। इसी क्रम में उसने एक साथ चार लड़कियों को बहला फुसला कर अपहरण कर लिया। जिसे आरोपी के घर से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बताया गया है कि चारों लड़कियों में से एक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे मोहरा बना कर उसने अन्य लड़कियों को अप...