बिजनौर, मई 28 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। कुत्ते ने हमला कर एक साथ कई लोगो को काट लिया। बुधवार को नजीबाबाद में अलकार फोटो स्टूडियो स्वामी परवेज खान सहित कई लोगो को कुत्ते ने काट लिया। सभी घायलों को समीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि मौहल्ला पाईबाग से चौक बाजार तक कई लोग एक ही दिन में खूंखार कुत्ते का शिकार हो गये।बताते चलें कि मोहल्ला रम्पुरा, दरोदरान, संतोमालन, मुक्टेश्वर महादेव, कच्ची गढ़ी, हर्सवाड़ा और हवेली तला जैसे इलाकों में बच्चों और राहगीरों पर कुत्तों के झुंड द्वारा हमले की कई गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रम्पुरे में एक बच्ची को कुत्ते ने काट लिया था। हवेली तला म...