शाहजहांपुर, मार्च 4 -- राजमार्ग एनएच730सी पर अल्हागंज-जलालाबाद के बीच सोमवार की दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के दूसरे दिन ग्राम दहेंना में गमगीन व मातमी माहौल रहा। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को पिता-पुत्र के शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। रविराज यादव और उनके आठ वर्षीय पुत्र पीयूष का अंतिम संस्कार मंगलवार को गढ़ी औरंगाबाद गांव के पास रामगंगा नदी पर एक साथ किया गया। पिता-पुत्र दोनो की अर्थियां घर से निकलीं तब मृतको के परिजनों सहित पूरे गांव के लोगो की आंखें नम हो गईं। एक दिन पूर्व जहां गांव के लोग व रविराज के परिजन होली की तैयारियों में जुटे हुए थे वही अब हादसे के बाद पूरा गांव गमगीन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रविराज अपने पीछे पत्नी और एक डेढ़ साल छोटा बेटा छोड़ गया। अचानक हुई इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.