उन्नाव, मार्च 21 -- अचलगंज। टिकौली गांव में शनिवार का सूरज मातम लेकर आया। शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हुए दो चचेरे भाइयों के शव जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे, परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। शनिवार को कोलुहागाड़ा घाट पर दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया। एक ही घर से दो अर्थियां उठते देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। टिकौली निवासी 50 वर्षीय फते बहादुर उर्फ नन्हकू और उनके चचेरे भाई 25 वर्षीय राहुल शुक्रवार को रिश्तेदार गोरेलाल के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय उन्नाव-लालगंज हाईवे पर भैसई नौबस्ता के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।हाईवे स्थित भैंसई नौबस्ता गांव बना हादसों का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.