देहरादून, अगस्त 10 -- उत्तराखंड हाई कोर्ट ने लेखपाल, पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में उन सवालों को लेकर सरकार से जवाब तलब किया है जिनके दो जवाब होने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि परीक्षा में कई सवालों के दो विकल्प सही थे, लेकिन आयोग ने उनकी आपत्तियां खारिज कर दीं। इस मामले में अदालत ने कहा कि आयोग को पेपर बनाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेनी चाहिए थी। अदालत ने राज्य सरकार और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से 4 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। जस्टिस पंकज पुरोहित की सिंगल बेंच ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSC) और सरकार को 4 हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी। अदालत ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि पेपर तैयार करने से पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को विशेषज्ञों की ...