नई दिल्ली, मार्च 9 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा और ईशान किशन प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक दूसरे से भिड़ गए। इसके पीछे का कारण ये था कि एक सवाल दोनों से पूछा गया था, जिसका जवाब देने के लिए दोनों ही धाकड़ खिलाड़ी आतुर दिखे। अभिषेक ने कहा कि मैं इसका जवाब दूंगा, जबकि ईशान ने कहा कि मैं इसका बेहतर जवाब दूंगा। अभिषेक ने कहा कि वे एक महीने से आउट ऑफ फॉर्म थे, जवाब में ईशान ने कहा कि वे तो दो साल से टीम से बाहर थे। पूरा माजरा क्या था? ये इस स्टोरी में जानने को मिलेगा। अभिषेक और ईशान से एक पत्रकार ने फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा कि मेरा सवाल थोड़ा हटके है। जब टाइम खराब जाता है तो आप कैसे उससे उबरते हैं। आम जीवन में लोगों को परेशानी होती है? उनके लिए क्या मैसेज होगा। वे इससे कैसे ...