एक सर्राफ का दूसरे पर 219 ग्राम सोना हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जून 11 -- हरदोई। शहर के एक सर्राफ कारोबारी ने दूसरे ज्वेलर्स पर लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित ने मामले में जांच कर कार्रवाई और बकाया माल व धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बावन चुंगी निवासी राहुल गुप्ता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पारस ज्वेलर्स के नाम से दुकान सदानंद पैलेस के पास बावन रोड पर स्थित है। आरोप है कि सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर निवासी विपिन गुप्ता आरएस ज्वेलर्स के नाम से सर्राफा कारोबार करते हैं। वह लंबे समय से उनकी दुकान से सोने-चांदी के आभूषण खरीदते रहे हैं। दोनों के बीच लेनदेन भी चलता रहा है। राहुल गुप्ता के अनुसार विपिन गुप्ता ग्राहक को दिखाने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.