पीलीभीत, अप्रैल 18 -- पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह सभागार में भाजपा के नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान में सदर विस का नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी गुलशन आनंद , मुख्य वक्ता उप्र महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय रहीं। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि आधी आबादी को सशक्त करने की प्रस्तावना तैयार हो चुकी है। जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा। पर अवसर नहीं दिए। मोदी सरकार ने महिलाओं को समान अवसर दे रही है। आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने कहा कि बिना किसी तर्क के विरोध करना ठीक नहीं है। यह भी पढ़ें- भाजपा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाली पार्टी कार्यक्रम जिला संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा एवं सदर विस संयोजक रेखा सि...