एक समय, एक लय और एक स्वर में हुआ सामूहिक गायन
रांची, सितम्बर 25 -- रातू, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, काठीटांड़ में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं 'नमामि भारतम' कार्यक्रम के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। विद्यालय परिसर में एक समय, एक लय और एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहन, अभिभावक, पूर्व आचार्य एवं पुरातन छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, राष्ट्रवादी चिंतन, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को स्मरण किया गया। यह भी पढ़ें- प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम संपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.