जमुई, दिसम्बर 25 -- चन्द्रमंडीह । निज संवाददाता चकाई प्रखंड में बीते एक सप्ताह से घने कोहरे एवं शीतलहर का प्रकोप अनवरत जारी है , ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हैं , हाट बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है ।घने कोहरे का असर ऐसा है मानो सम्पूर्ण इलाका सफेद चादर में लिपट गया हो । बीते एक सप्ताह में प्रत्यक्ष देवता भगवान भाष्कर का दर्शन दुर्लभ हो गया है ।वही सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक मजदूरी कर जीविकोपार्जन करने वाले लोगों पर पड़ी है । एक सप्ताह से पड़ रही ठंड का प्रकोप जारी है लेकिन प्रशासन चीर निंद्रा में सोयी है अभी तक चकाई के चौक चौराहों , बस पड़ावों ,सार्वजनिक स्थलों , अस्पताल परिसरों में अलाव जलाने की ब्यवस्था नहीं की गयी है ।चकाई के चौक चौराहों , बस पड़ावों , सार्वजनिक स्थलों पर सुबह शाम लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं । लोग चाय के दुकानों में जली च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.