गिरडीह, मार्च 9 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवी प्रखंड के हरिरायडीह गांव में लगाए गए ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने से ग्रामीणों को करीब एक सप्ताह से अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इस संबंध में गांव की उर्मिला देवी मनोहर यादव, प्रदीप यादव, सोनी कुमारी आदि लोगों ने रविवार को बताया कि यहां करीब 3 साल पूर्व ट्रांसफार्मर लगाकर ग्रामीणों को बिजली मुहैया कराई गई है। लेकिन ट्रांसफार्मर में संभवत: तकनीकी खराबी आ जाने के कारण गांव के बीच टोल में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति सेवा बाधित हो गई है। बताया कि बिजली सेवा बाधित रहने से गांव के बच्चों की पढ़ाई सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक कार्य बंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मियों से गांव में बिजली सेवा बहाल करने की मांग की। इस संबंध में खबर लिखे जाने तक विद्युत विभाग के अधिकारियों से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.