एक सप्ताह से लापता वृद्ध का नहर में मिला शव
कानपुर, जुलाई 20 -- कानपुर, संवाददाता। एक सप्ताह पहले बेटी के घर से लौटते वक्त लापता हुए वृद्ध का शव सचेंडी स्थित धरमंगतपुर नहर में मिला। परिजन ने कपड़ों से उनकी पहचान की। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कानपुर देहात के ग्राम फतेहपुर रोशनाई निवासी 62 वर्षीय मुंशीलाल मजदूर थे। परिजनों ने बताया कि 13 जुलाई को वह कानपुर देहात के मैथा में रहने वाली बेटी रीना के घर गए थे। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटे। इसके बाद परिजन ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने उन्हें सचेंडी स्थित धरमंगतपुर नहर में 17 जुलाई को एक शव मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने सचेंडी पुलिस से संपर्क किया। परिजन ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान पिता के रूप में की। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.