सीतामढ़ी, जनवरी 11 -- बाजपट्टी। करीब एक सप्ताह पूर्व घर से गायब युवक का शव बाजपट्टी थाना के रसलपुर बाजार स्थित एक पोखर से शनिवार सुबह बरामद किया गया। मृतक की पहचान रसलपुर पंचायत के वार्ड-चार निवासी लक्ष्मण राम के पुत्र जितेंद्र कुमार राम (22 वर्ष) के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक मृतक जितेंद्र गत रविवार की रात घर से गायब हो गया था। घर से कही चले जाने की बात सोचकर परिजन गांव सहित सगे संबंधियों से उसक बारे में जानकारी ले रहे थे। लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल रहा था। इसी क्रम में गुरुवार को उसका मोफलर और जूता उसी पोखर के समीप से बरामद किया गया। अगले दिन शुक्रवार की शाम को परिजन मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी। साथ ही पोखर में जाल फेंकवाकर शव को तलाशने का आग्रह भी किया। शनिवार की सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.