बस्ती, फरवरी 20 -- गायघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के छिबरा ग्राम पंचायत के कोमरवा गांव के किनारे कुआनो नदी में गुरुवार को एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के ही मछुआरों की नजर पड़ी और शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की पहचान गांव निवासी रामरीत यादव के रूप में की। वह छह दिनों से लापता चल रहा था। सूचना पाकर थाना प्रभारी लालगंज संजय कुमार टीम संग मौके पर पहुंच गए और शव को बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को मृतक के घरवालों ने थाने पर गुमशुदगी की सूचना दी। इसकी जांच के लिए दो सिपाही भी गांव में आए। कुछ समय बाद ही गांव के किनारे कुआनो नदी में शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की ...