अमरोहा, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र से करीब एक सप्ताह पूर्व लापता हुई छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद छात्रा का मेडिकल कराया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। छात्रा बीती 27 फरवरी को बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद शाम तक भी वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोसी गांव के एक युवक पर भूतपुरा चौराहे से बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी। लगातार तलाश और छानबीन के बीच शुक्रवार को पुलिस ने छात्रा को क्षेत्र के गांव पत्थर कुटी के पास से बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने ब...