एक सप्ताह से राजमिस्त्री लापता, गुमशुदगी दर्ज
कन्नौज, मई 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमन नगरिया का रहने वाला राजमिस्त्री करीब एक सप्ताह पहले घर से चला गया था। उसके बाद से अभी तक वापस नहीं लौटा है। परिजनों के काफी प्रयास के बाद भी उसका कहीं कोई अता पता नहीं चल पाया है। एक सप्ताह बाद उसकी पत्नी ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। खुबरियापुर क्षेत्र के चमन नगरिया गांव निवासी राजमिस्त्री आशाराम पुत्र सुरेशचंद्र पिछले सात दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। परिवार द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले में उनकी पत्नी नीरज ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी हुई है। परिजनों के अनुसार आशाराम सुबह करीब आठ बजे अपनी साइकिल से मजदूरी के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.