शामली, जुलाई 1 -- कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित 18 वर्षीय किशोरी की मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी प्रदीप कश्यप की 18 वर्षीय पुत्री शिखा पिछले करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। परिजन उसका उपचार एक निजी चिकित्सक से करा रहे थे। मंगलवार सुबह अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और तेज बुखार आने पर परिजन उसे तत्काल निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल...